खेती औजारों पर सबसिडी खत्म हुई तो जलाएंगे पराली : किसान नेता

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 01:39 PM (IST)

बाघापुराना (चुटानी): भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक  दौरान किसानों ने रोटावेटर पर बंद की गई सबसिडी की सहूलियत को पराली की सांभ-संभाल के प्रयासों में बड़ी अड़चन बताया। ब्लाक अध्यक्ष गुरजीत खालसा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह बराड़, मुखत्यार सिंह प्रैस सचिव तथा जस्सा सिंह चीमा ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करती है, जबकि दूसरी तरफ पराली को खेत में दबाने के लिए औजारों पर सबसिडी खत्म कर दी गई है। नेताओं ने कहा कि सबसिडी बंद होने की पुष्टि कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी की है। किसान नेताओं ने मौजूदा कैप्टन सरकार पर आरोप लगाया कि वह न सिर्फ खेती औजार पर सबसिडी संबंधी किसानों से धोखा कर रही है, बल्कि अन्य वायदे जिन में कर्जा माफी विशेष तौर पर दर्ज है, संबंधी भी पूर्ति से भाग रही है। 

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर पराली संबंधी कोई पुख्ता प्रबंध सरकार ने न किया तो पंजाब भर के किसान के पास पराली को जलाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होगा। इस बैठक में बलविंद्र सिंह गिल, जिंदर सिंह जैमलवाला, सेवक सिंह बाघापुराना, परमजीत भलूर, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, प्रदुमन सिंह तथा जगसीर सिंह लंगेयाना आदि उपस्थित थे।


 

bharti