पति को फोन कर पत्नी ने प्रेमी संग खाया जहर

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 12:44 PM (IST)

बधनी कलां: मोगा में प्रेमी जोड़ने ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। महिला ने प्रेमी के साथ खुदकुशी करने से पहले अपने पति को फोन कर कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ खुदकुशी कर रही है। उसने उसे वहां का पता भी बताया यहां वह अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी।

उसका पति और अन्य लोग  वहां पहुंचे तब तक उन्होंने जहर निगल लिया था। महिला के पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई। महिला की एक बच्ची की मां जबकि उसका प्रेमी 2 बच्चों का पिता था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

swetha