मानसिक परेशानी के चलते खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 10:02 AM (IST)

मोगा(आजाद):बस्ती मोहन सिंह मोगा निवासी कुलदीप सिंह द्वारा मानसिक परेशानी के चलते अपने लाइसैंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयत्न किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया। कुलदीप सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार वरिन्द्र शर्मा व थानेदार गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की।

जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (53) खेतीबाड़ी का काम करता है तथा 3 बच्चों का पिता है। उसकी रीढ़ की हड्डी में नुक्स होने के कारण उसने करीब 3 महीने पहले मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में से इलाज करवाया था, लेकिन कोई फर्क न पड़ने पर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लग गया। वह अपना इलाज मोगा के एक प्राइवेट डाक्टर से करवा रहा था। इस परेशानी के चलते आज उसने बाद दोपहर 4 बजे के करीब अपने घर के अंदर शौचालय में जाकर लाइसैंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली चलने का पता लगने पर पारिवारिक सदस्य एकदम वहां पहुंचे, तो देखा कि कुलदीप सिंह लहुलूहान होकर गिरा पड़ा था। उसको सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, जहां डाक्टरों ने लुधियाना रैफर कर दिया। सहायक थानेदार वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी सुमनदीप कौर के साथ भी इस संबंधी बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि मेरा पति बीमारी के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

swetha