घरेलू परेशानी के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 02:59 PM (IST)

मोगा\बाघापुराना (गोपी ): थाना बाघापुराना में घरेलू परेशानी के चलते प्रगट सिंह नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार प्रगट सिंह पुत्र दविंद्र सिंह का ससुराल परिवार के साथ झगड़ा चल रहा था। इस कारण उसने घर में पड़े 32 बोर के रिवाल्वर से सुबह 4 बजे खुद को गोली मार ली। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था। 

उसका विवाह 4 साल पहले हुआ था । उसकी दो -ढाई साल की बेटी भी है।  पिछले कुछ दिनों से प्रकट का अपने ससुराल परिवार के साथ झगड़ा चल रहा था जिस कारण वह परेशान था। डी.एस.पी. सुखदीप सिंह ने बताया कि उनको अस्पताल में से फोन आया था कि किसी नौजवान को गोली लगी है, जब उन्होंने अस्पताल जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। डी.एस.पी. ने कहा कि ससुराल के साथ लड़ाई करके ही नौजवान ने खुदकुशी की है। पुलिस की तरफ से बनती कार्रवाई की जा रही है। 

swetha