लोहड़ी मांगने गई नाबालिगा से छेड़छाड़ व मारपीट

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 10:07 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने तथा कथित आरोपियों के घर शिकायत करने गए उसके माता-पिता की मारपीट करने के आरोप में लड़की के बयानों पर थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नामजद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने भाई व चाचा की लड़की के साथ गांव में लोहड़ी मांगने के लिए गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कथित आरोपी दारा सिंह व उसके साथियों सेवक सिंह, गुरजंट सिंह ने मुझे पीछे से पकड़ लिया तथा आरोपी दारा सिंह ने उसको दांतों से काटा व उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर कथित आरोपी मौके से फरार हो गए। जब वह, उसकी मां रानी कौर, भाई व चाचा की लड़की कथित आरोपियों के घर शिकायत करने के लिए गए तो कथित आरोपी गुरजंट सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने उसके व उसकी माता के साथ मारपीट की। पीड़िता तथा उसकी माता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर सेवक सिंह पुत्र मि_ू सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, दारा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Vaneet