विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते सहायक थानेदार को किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:43 PM (IST)

मोगा (आजाद): पंजाब सरकार द्वारा रिश्वतखोरो के खिलाफ चलाई जा रही मुहिंम को उस समय सफलता मिली जब विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज के सिनियर पुलिस कप्तान हरगोबिंद सिंह के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो के डी.एस.पी. अश्वनी कुमार ने थाना मैहना में तैनात सहायक थानेदार कुलदीप सिंह को 2500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया।

इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जगराज सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी गांव रामूंवाला नवा ने बताया कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला था। गत 22 अक्तूबर 2019 को मेरे बेटे की पत्नी का रिश्तेदार गोरा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रनिया उनके घर से एक फ्रिज व सिलैंडर उठाकर ले गया था। इस संबंध में मेरे बेटे गुरप्रीत सिंह ने थाना मैहना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस की जांच सहायक थानेदार कुलदीप सिंह द्वारा की जा रही थी। 

उन्होंने कहा कि उक्त दरखास्त पर कारवाई करने के लिए सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने मुझ से 2500 रुपए रिश्वत की मांग की। जिस पर उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो को सूचित किया। विजीलैंस ब्यौरो के इंस्पैक्टर सतप्रेम सिंह तथा अन्य पुलिस मुलाजिमों को साथ लेकर सहायक थानेदार कुलदीप सिंह को जगराज सिंह से 2500 रुपए रिश्वत लेते काबू कर लिया। इस अवसर पर जतिन्द्र सिंह खेतीबाड़ी विकास अधिकारी ब्लाक एक तथा मलकीत सिंह बागबानी विकास अधिकारी भी उपस्थित थे। इस संबंध में कथित आरोपी के खिलाफ आज थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में करप्शन एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News