करंट लगने से महिला की मृत्यु

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 03:28 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव डाला में आज सुबह बिजली करंट की चपेट में आकर प्रवासी महिला राधा (40) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो जाने का पता चला है। मैहना पुलिस के सहायक थानेदार रमेश कुमार द्वारा मृतका के पति विक्रम के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार विक्रम ने कहा कि आज सुबह पांच बजे उसकी पत्नी जब मोटर चलाने लगी तो अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। जब मैने उठकर देखा तो उसकी पत्नी बाथरूम के सामने गिरी पड़ी थी। जिस पर मैने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सहायक थानेदार रमेश कुमार ने कहा कि मृतका राधा के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उक्त परिवार यू.पी.का रहने वाला है और काफी समय से गांव डाला में ही रहता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News