पैंशन लगवाने आई बुजुर्ग महिला जिला प्रशासकिय कंपलैक्स की छत्त से गिरी, हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 05:20 PM (IST)

मोगा(गोपी): जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विधवा पैंशन लगवाने आई एक बुजुर्ग महिला अचानक छत्त से गिर गई। इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव मंदिर कलां की रहने वाली 65 वर्षीय प्रीतम कौर आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पैंशन लगवाने आई थी, जो शौच के लिए शौचालय की तरफ बढ़ी। इस बीच वह गलती से किसी अन्य दरवाजे में घुसते हुए सीधे नीचे  पाइपों वाली साईड पर गिर गई। महिला की तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Vatika