महिला ने जहरीली दवाई निगली

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 09:09 AM (IST)

मोगा(आजाद): लाल सिंह रोड मोगा निवासी एक महिला द्वारा जहरीली दवाई निगलने का पता लगा है, जिसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। 

जानकारी के अनुसार लाल सिंह रोड मोगा निवासी एक महिला का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। घरेलू विवाद के कारण उसने आज कोई जहरीली दवाई निगल ली। उसकी हालत बिगडऩे पर पड़ोसियों ने उसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। इसकी सूचना थाना सिटी साऊथ मोगा को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

swetha