चोरी मामले में शामिल भगौड़ी महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 03:50 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना सिटी मोगा पुलिस ने चोरी के मामले में शामिल एक भगौड़ी महिला हिना निवासी नई दाना मंडी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर जगतार सिंह ने बताया कि थाना सिटी मोगा द्वारा गत 27 जून, 2013 को जगमीत सिंह निवासी सिविल लाइन मोगा की शिकायत पर हिना सहित 6 महिलाओं के खिलाफ उसके ताया जतिंद्र पाल सिंह के घर से चोरी हो जाने के मामले में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसने कहा था कि उसका ताया जङ्क्षतद्रपाल सिंह की ड्यूटी चंडीगढ़ में होने के कारण घर को ताला लगा हुआ था। जब वह सायं 4 बजे के करीब घर को देखने के लिए आया तो हिना सहित 6 महिलाएं घर की दीवार फांदकर चोरी करने जा रही थीं। मुझे देखकर पहले से अंदर घुसी महिलाएं बाहर भाग आईं। जब मैंने अंदर जाकर देखा तो घर के सारे ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था तथा घर का सामान भी गायब था। जिस पर मैंने पुलिस को सूचित किया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि हिना पत्नी सन्नी अदालत में पेश नहीं हो रही थी, जिसे अदालत द्वारा 16 दिसम्बर, 2014 को भगौड़ी घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि सहायक थानेदार गुरनेक सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ अदालत की अवहेलना करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे ज्यूडीशियल हिरासत भेजने का आदेश दिया।

Anjna