आग की भेंट चढ़ी 9 कनाल धान की फसल, पीड़िता ने सरकार और प्रशासन ने लगाई गुहार

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 10:39 AM (IST)

कपूरथला (चंद्र मड़ीया) : धान की फसल की कटाई के बाद ज्यादातर किसान फसल के अवशेषों को जला देते हैं। सरकार और प्रशासन की मनाही के बावजूद लोग खेतों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले यह प्रक्रिया गुपचुप तरीके से की जाती थी, लेकिन इस बार किसानों द्वारा बिना किसी कानूनी भय के धान की पराली में आग लगाने की प्रक्रिया खुलेआम चल रही है।

वहीं  दूसरी ओर कुछ लोग इस अग्नि की भेंट चढ़ते दिखाई दे रहे हैं।  ऐसा ही एक मामला सुल्तानपुर लोधी के पास गांव रामे में सामने आया जहां एक किसान ने अपने खेत में पराली में आग लगा दी थी और पड़ोसी किसान की 9 कनाल धान की तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने जमीन लीज पर ली थी। पीड़िता ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News