सिद्धू के बाद गुलजार इंद्र सिंह ने भी दिया इस्तीफा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 04:36 PM (IST)
जालंधऱ : पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद एक के बाद एक विकेट गिर रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस कमेटी के कैशियर गुलजार इंद्र सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। आज कुछ देर पहले ही सिद्धू ने इस संबंध में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सिद्धू पर तंज कसा था। अब जो नई खबर आई है, उसमें यह बात सामने आई है कि गुलजार इंद्र सिंह भी अपने पद से इस्तीफा दे गए हैं। गुलजार इंद्र सिंह सिद्धू के काफी करीब थे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her