Punjab Wrap Up: सुखबीर बादल ने डिप्टी CM को लेकर किया बड़ा ऐलान तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाए वाटर कैनन, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 07:31 PM (IST)

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब आज बीजेपी एस.सी. द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। पंजाब में चल रही उठा-पटक के बीच हाईकमान की तरफ से बड़ा फैसला लिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान ने कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

सुखबीर बादल का ऐलान: सत्ता में आए तो पंजाब में दो होंगे डिप्टी CM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहला उपमुख्य मंत्री दलित परिवार से जबकि दूसरा उपमुख्य मंत्री हिंदु चेहरा होगा। यह अहम फैसला शिरोमणि अकाली दल की कौर कमेटी की मीटिंग दौरान लिया गया। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में कई विचार किए गए हैं, जिनमें से पार्टी में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला अहम रहा। 

सी.एम. का आवास घेरने जा रहे थे बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की (देखें तस्वीरें)
पंजाब आज बीजेपी एस.सी. द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने अनुसूचित जाति के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सैक्टर 25 में स्थित सी.एम. कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का घेराव करने की कोशिश की।

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी, सिंगला, बाजवा भी होंगे एडजस्ट !
पंजाब में चल रही उठा-पटक के बीच हाईकमान की तरफ से बड़ा फैसला लिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान ने कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। इससे पहले ये कमान सुनील जाखड़ के हाथों में थी। नई टीम में नवजोत सिंह सिधू को अध्यक्ष, कैप्टन अमरिंदर सिंह को कैंपेन कमेटी चेयरमैन, विजेंद्र सिंघला को कार्यकारी अध्यक्ष, संतोख चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रताप सिंह बाजवा को मैनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन बनाया जा रहा है। यह खबर सूत्रों ने दी है लेकिन पार्टी की तरफ से इसकी पुष्टि फिल्हाल नहीं की गई है। 

सरकारी स्कूलों में और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 6.43 करोड़ रुपए मंज़ूर: शिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए लगातार ज़रुरी फंडों की व्यवस्था यकीनी बनाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 13,000 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील करने के इलावा, राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की प्रभावशाली गतिविधियों के लिए अन्य सहूलतें देने और स्कूलों की छवि को आकर्षक बनाने का फ़ैसला किया है।

10 वर्षीय बच्चे सहित नहर में बहती आ रही थी 3 लाशें, इलाके में दहशत का माहौल (तस्वीरें)
यहां के शिमलापुरी इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब यहां से गुज़रती सिधवां नहर में 3 लाशें बरामद की गईं। इन लाशों में से एक बच्चे की है जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है। तभी कुछ दूरी पर एक वृद्ध का का शव भी बरामद हुआ जिसकी आयु 50 से 55 वर्ष के बीच लग रही है। 

माहिलपुर में हुई लाखों की लूट की वारदात 24 घंटों में हल, 4 गिरफ्तार
माहिलपुर क्षेत्र में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की घटना जिला पुलिस ने केवल 24 घंटों में हल करते हुए 4 आरोपियों को काबू करके लूट की सारी राशि बरामद कर ली है।

बड़ी सफलता: करोड़ों की हेरोइन और खालिस्तानी आतंकवादी सहित 7 गिरफ्तार
तरनतारन की पंजाब पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी, जब पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन, हथियार, जिंदा कारतूस, 22 लाख भारतीय करैंसी, दो गाड़ियों सहित खालिस्तानी आतंकवादी को काबू कर लिया। पुलिस ने उक्त सभी जखीरे के साथ ही खालिस्तानी आतंकवादी गुरसेवक सिंह सहित 7 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।

पंजाब में बड़ी वारदात, फौजी का गोलियां मारकर कत्ल
विगत देर रात्रि कस्बा डेरा बाबा नानक के रहने वाले एक फौजी का कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम साबी बताया जा रहा है। साबी का कल रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से साबी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हालत में उसे अमृतसर में रेफर किया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

हैरान कर देगी बाप की हैवानियत, बच्चों से भीख मंगाने के लिए करता था Torture
यूथ कांग्रेस ने ऐसे 3 बच्चों को रैस्क्यू किया है जिससे उनका कथित बाप भीख मंगवाने के अलावा शराब पीकर उनसे मारपीट भी करता था। मामला डिप्टी कमिश्नर तक पंहुचा जिसके बाद लीगल प्रोबेशनरी अधिकारी एडवोकेट संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से समुचित जानकारी हासिल की।

सिद्धू के पंजाब कंग्रेस का प्रधान बनने से पहले ही समर्थकों ने 'बब्बर शेर' बताकर लगाए होर्डिंग
पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को हल करने के लिए भले ही नवजोत सिद्धू को प्रधान बनाने की चर्चा सुनने को मिल रही है। हालांकि इस संबंधी ओपचारिक तोर पर एलान होना बाकी है लेकिन इससे पहले सिद्धू के समर्थक सक्रिय हो गए हैं जिसके तहत लुधियाना में सिद्धू को बब्बर शेर बताकर होर्डिंग लगाए गए हैं जिस पर सिद्धू की पत्नी की फोटो भी लगाई गई है।

कार में घूमने के लिए निकले दोस्तों के साथ हुआ भयानक हादसा, 4 नौजवानों की मौत
यहां के गांव टोलणवाल नजदीक जबरदस्त हादसा घटने करके 4  नौजवानों की मौत हो गई। यह हादसा मरूती कार और टिप्पर  के बीच ज़बरदस्त टक्कर होने के कारण हुआ। इस हादसे में मौके पर 3 नौजवानों की मौत जबकि एक नौजवान ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। 

Content Writer

Sunita sarangal