Amarnath Yatra 2022 : भारी बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा स्थगित (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 10:16 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): श्री अमरनाथ यात्रा आज 6वें दिन भारी बारिश के कारण  2 दिन के लिए रोक दी गई है। आज सुबह 5.30 बजे से यात्रा मार्ग में भारी बारिश हो रही है। 

हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए है, जो श्रद्धालु सुबह बालटाल से दर्शन के लिए निकल चुके थे लेकिन रास्ते में ही रुक गए है। वहीं हैलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई है। दरअसल, भूस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने बालटाल व पहलगाम मार्गों से आज सुबह रवाना होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया है।

उधर, यात्रियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। गुफा पर जाने वाले रास्ते में काफी धूल भी उड़ रही थी। वहीं सुबह से बारिश होने के कारण सर्दी पड़ गई है और यात्रियों ने गर्म कपड़े निकाल लिए है। 

Content Writer

Vatika