Video : गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह का गुरुद्वारे में संबोधन...कही ये बातें
punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 10:40 AM (IST)

पंजाब डैस्क: अमृतपाल को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पहले उसने गुरुद्वारे में संबोधन किया था। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उसने कहा कि जिस स्थान पर वह बैठे हैं वह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। वह इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। पिछले एक महीने से जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। गिरफ्तारी के और भी कई तरीके थे अगर उन्हें अपनाया जाता तो वह भी पूरा सहयोग करते। दुनिया की कचहरी में चाहे वह दोषी हो लेकिन सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं है। वह झूठे केस का सामना करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे। यह गिरफ्तारी अंत नहीं बल्कि शुरूआत है।
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। वह मोगा के एक गुरुद्वारा में छिपा हुआ था और वहां के ग्रंथी ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील भी की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या