Big Breaking: पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल का देहांत, छाई शोक की लहर
punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 09:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी ही दुखभरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पू्र्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का देहांत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल, जोकि कुछ दिनों से अस्पताल में इलाजाधीन थे, की मौत की खबर सुनते ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है या यूं कहें कि पंजाब की सियासत को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल, जोकि 95वें साल के थे, का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
वहीं प्रकाश सिंह बादल की मौत की खबर सुनते ही सभी राजनीतिज्ञों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश सिंह बादल जोकि एक सूझवान नेता थे, का इस दुनिया से चले जाना एक बड़ी क्षति है।