अकाल तख्त पर अरदास के वीडियो के मामले में बड़ी सफलता,आरोपी शख्स गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 02:53 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से जारी वीडियो को लेकर पूरी चौकसी बढ़ा दी गयी है। इसी के चलते पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार उक्त आरोपी को स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रार्थना आयोजित करने और जनमत संग्रह 2020 के लिए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

गौरतलब है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पूरे पंजाब के अरदासी सिखों से निवेदन है कि अकाल तख्त पर अरदास करो और वीडियो डालो और 5 हजार डॉलर हम आपको भेंट करेंगे। यह वीडियो किसने पोस्ट किया है या यह कितना सही है, यह दावा कोई नहीं कर रहा, हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे होने का अंदेशा है। 

Tania pathak