Breaking: मान सरकार कल करने जा रही है Big Blast- खुलेंगे सभी चिट्ठे!

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 03:39 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1 नवंबर को पंजाब दिवस के मौके पर लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली महाबहस से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट जारी किया है।

 

आप की तरफ से किए Tweet में  लिखा कि, " 1 November को बड़ा खुलासा होगा , जिसमें पता चलेगा कि पंजाब में नशा किसने फैलाया?  गैंगस्टरों को पनाह किसने दी ? - किसने युवाओं को बेरोज़गार रखा ?-पंजाब की जनता के साथ  किसने किया धोखा? पंजाब की महा-बहस में होगा सब दूध का दूध और पानी का पानी। साथ ही लिखा गया कल खुलेंगे ये सभी चिट्ठे!"

cm mann s new tweet regarding debate

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के आधिकारिक पेज पर महाबहस का टीजर जारी किया गया था, जिसमें'मैं पंजाब बोलदा हां' शीर्षक से जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विरोधियों को दोबारा बहस का न्यौता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यह बहस अकेले एस.वाई.एल. पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा। 1 नवंबर 1966 को पंजाब का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक खेती कैसे खत्म हुई, फायदे का धंधा कैसे घाटे का धंधा बन गया, पंजाब का पानी कहां-कहां लूटा गया, पंजाब में नशे का जाल कैसे बढ़ा, कैसे पंजाब के युवा विदेश भागने लगे, इन सभी मुद्दों पर बहस होगी। बहस का समय करीब 12 बजे रखा गया है, जिसमें हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News