Punjab Wrap Up: मजदूरों और किसानों के लिए कैप्टन ने किया बड़ा ऐलान तो वहीं BJP ने पंजाब में मुफ्त बिजली देने का किया वादा, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 06:44 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से मज़दूरों और भूमिहीन किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते कृषि कर्ज़ माफी स्कीम के तहत 590 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार के एक और प्रमुख वादे को पूरा किये जाने का रास्ता साफ हो गया। पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग जारी है। रूपनगर के न्यू मलिकपुर के पास भाखड़ा नहर में एक इनोवा गाड़ी गिरने का मामला सामने आया है। लुधियाना में आज कई अकाली वर्कर्स ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

बड़ी खबरः मजदूरों और किसानों के लिए कैप्टन ने किया बड़ा ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से मज़दूरों और भूमिहीन किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते कृषि कर्ज़ माफी स्कीम के तहत 590 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार के एक और प्रमुख वादे को पूरा किये जाने का रास्ता साफ हो गया।

पंजाब कांग्रेस पर आज हो सकता है बड़ा ऐलान, सिद्धू को मिल सकती है ये कमान!
पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस मीटिंग के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि नवजोत सिंह को पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वही नेताओं का एक पक्ष सिद्धू को विधानसभा चुनावों में प्रचार का चेयरपर्सन बनाने के लिए भी तैयार है।

अब BJP का बड़ा ऐलान, अगर पंजाब में बनी सरकार तो इन लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। ऐसे में आम जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए उनकी तरफ से कई तरह के बड़े ऐलान भी किए जा रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया था। 

big meeting on punjab congress continues in rahul gandhi s house

राहुल गांधी के घर में पंजाब कांग्रेस पर बड़ी बैठक जारी, रावत और प्रियंका गांधी भी मौजूद
पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और हरीश रावत भी मुख्य तौर पर शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली में रणनीतिकार प्रशांत किशोर और राहुल गांधी के बीच भी बीते दिन अहम मीटिंग हुई थी। ये बैठक भी राहुल गांधी के आवास स्थान पर हुई थी।

बड़ी खबर: किसान जत्थेबंदियों ने गुरनाम सिंह चढूनी को 7 दिन के लिए किया सस्पेंड
चंडीगढ़: लगभग सात महीनों से जारी किसान आंदोलन में आगे बढ़कर हिंसा ले रहे हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की मुश्किलें बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह चढूनी को सात दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। चढूनी का हमेशा से ही विवादों से गहरा नाता रहा है चाहे टिकैत मामला हो या राजनीति में आना। जब से केंद्र सरकार द्वारा कृषि क़ानून के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ है चढूनी हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहे है। ऐसे में एक बार फिर विवादों में घिरने के बाद सभी किसान जत्थेबंदियों की तरफ से अहम फैसला लिया गया है। 

बड़ी खबर: भाखड़ा नहर में गिरी इनोवा गाड़ी, दो लोगों की तालाश जारी
रूपनगर के न्यू मलिकपुर के पास भाखड़ा नहर में एक इनोवा गाड़ी गिरने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस को इस बारे में सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। 

प्रदर्शन कर रहे कई अकाली वर्कर्स पुलिस हिरासत में, स्थिति तनावपूर्ण
लुधियाना में आज कई अकाली वर्कर्स ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया सहित कई अकाली नेताओं को अकाली वर्कर्स को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदर्शन के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं की तरफ से सुरक्षा को लेकर लगाए गए बैरिकेड्स भी तोड़े गए थे। ऐसे में पुलिस की तरफ से उनको हिरासत में लिया गया। 

3 boys in sutlej river were swept away

सतलुज दरिया में नहाने गए 3 लड़के पानी के तेज बहाव में बहे, जांच में जुटी पुलिस
यहां के नजदीकी गांव बरमला में सतलुज दरिया में स्नान करने गए तीन लड़के पानी के तेज बहाव में बह गए। इन तीनों लड़कों में से एक को डूबने से बचा लिया गया जबकि दो लड़के अभी तक लापता हैं। यह घटना कल शाम की बताई जा रही है। कल शाम से इन बच्चों के परिवार वाले उनकी खोज कर रहे थे। सतलुज दरिया में डूब रहे एक लड़के को बचा लिया गया था।

ठगी के शिकार लड़के-लड़कियों की मदद के लिए आगे आई मनीषा गुलाटी, किया बड़ा ऐलान
पिछले दिनों विदेश में रह रही पत्नी की तरफ से धोखा देने कारण खुदकुशी करने वाले लवप्रीत के परिवार के साथ मुलाकात के लिए पहुंची महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि ठगी के शिकार हुए लड़के-लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए वह कैनेडा के प्रधानमंत्री तक पहुंच करेंगे। 

प्यार के जाल में व्यापारी को फंसा किया शर्मनाक काम, Suicide Note में हुआ बड़ा खुलासा
अमृतसर की एक महिला के द्वारा व्यक्ति को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसको ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद परेशान हो कर बड़े व्यापारी ने आत्महत्या कर ली।

minister s wife came to know about the well being of akali leaders

आशु के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अकाली नेताओं का हालचाल जानने पहुंची मंत्री की पत्नी
लुधियाना में आज कई अकाली वर्कर्स ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया सहित कई अकाली नेताओं को अकाली वर्कर्स को हिरासत में ले लिया। गर्मी ज्यादा होने के कारण पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया की तबियत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पति भारत भूषण आशु के घर के बाहर धरना दे रहे नेता हां हाल-चाल जान्ने के लिए उनकी पत्नी ममता आशु पहुंची। ममता आशु की तरफ से पुलिस को कहा गया कि इनको तुरंत डॉक्टरी सहायता दी जाए। 

शादी के 3 साल बाद बेटी और मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
सुजानपुर के ठंडी खुई निवासी भावना व उसकी ड़ेड वर्षीय बेटी रुद्रिका की अंडमान निकोबार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जैसे ही आज भावना व उसकी बेटी का शव उसके मायके घर सुजानपुर पहुंचा तो भावना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं परिवार सहित पूरे इलाके में मातम छा गया।

पावरकॉम की नालायकी! मृतक ससुर के नाम पर बहू को भेजा बिजली का बिल
पावरकॉम का कामकाज किसी से छुपी नहीं है। इस विभाग का हमेशा ही विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। पावरकाम की नालायकी का एक ऐसा मामला फिर सामने आया है,जिसमें विभाग की तरफ से एक व्यक्ति का हजारों रूपए का बिजली बिल उस समय उसकी पुत्रवधू को भेजा गया जब संबधित व्यक्ति की मौत हुए भी 10 से 12 वर्ष बीत चुके थें। इतना ही नहीं बिजली का मीटर भी पुत्र वधू के नाम पर हो चुका है। 

लालची बहू का घिनौना काम, सहेली के साथ मिल ससुर को दी दर्दनाक मौत
तलवंडी साबो के वार्ड नंबर छह में जमीन के लालच में एक बहू ने कथित तौर पर अपने ससुर की हत्या करवा दी। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो पहुंचाया, जबकि मृतक के बेटे के बयानों पर आरोपित बहू व कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News