मान सरकार में हो सकता है कैबिनेट विस्तार! इन ज़िलों से शामिल हो सकते हैं दो नए मंत्री

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 07:48 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट विस्तार किये जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा भगवंत मान सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि एक मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी होने की संभावना है। भगवंत मान सरकार ने राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समय मांगा है। कल यानि बुधवार को सुबह 11 बजे ये शपथ ग्रहण समागम होगा। नए मंत्री लुधियाना और अमृतसर से संभावित हैं। संभावना है कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब की मान सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में पहले भी 4 जुलाई को फेरबदल किया गया था। उस दौरान कई मंत्रियों को सौंपे गए विभागों में भी फेरबदल किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News