सी.ए.आई. ने घटाकर इतना किया कपास गांठ उत्पादन का अनुमान

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 01:53 PM (IST)

जैतो(पराशर): कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) ने चालू कपास सीजन 2020-21 के लिए अपना नवीनतम अनुमान 1.50 लाख गांठ घटाकर 358.50 लाख गांठ कपास उत्पादन कर दिया है।  

सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गनात्रा ने कहा कि मौजूदा सीजन के दौरान देश के खपत अनुमानों को उसी स्तर पर बनाए रखा गया है, जो पिछले महीने के 330 लाख गांठ के अनुमान के बराबर है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण खपत घटकर 250 लाख गांठ रह गई थी। अब 2020-21 सीजन के दौरान खपत 330 लाख गांठ तक पहुंचने की उम्मीद है। 

सी.ए.आई. को इस सीजन में 12 लाख गांठ आयात करने की उम्मीद है। इसमें 7 लाख गांठ आयात हो चुकी है, जबकि पिछले साल 15 लाख गांठ आयात हुई थी। इस सीजन के लिए निर्यात का अनुमान 60 लाख गांठ लगाया गया है, जो पिछले साल 50 लाख गांठ था। फरवरी तक 36 लाख गांठ विभिन्न देशों को निर्यात हुई है। सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गनात्रा ने कहा कि 30 सितम्बर 2021 को इस सीजन के अंत तक कलोजिंग स्टॉक 105.50 लाख गांठ तक रहने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News