गुजरात में सोनिया कबिलायी इलाकों में चलाएंगी अभियान

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 05:26 PM (IST)

जालन्धर  (धवन): कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा अगले सप्ताह गुजरात में पार्टी के चुनावी अभियान को तेज गति देने के लिए चुनावी दौरा किया जाएगा। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि सोनिया का फिलहाल 2 दिनों का चुनावी कार्यक्रम तैयार किया गया है। अभी तक गुजरात में कांग्रेस का चुनावी अभियान पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों तक सीमित था। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि सोनिया की फिलहाल 4 रैलियां रखी गई हैं। यह कबिलायी क्षेत्रों में मुख्य रूप से केन्द्रित होंगी। 


कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि सोनिया को पहले भी गुजरात के कबियाई क्षेत्रों में समर्थन मिलता रहा है। इसलिए पार्टी अब सोनिया के दौरे को अंतिम रूप देने में जुट गई है। कांग्रेसी नेताओं की ओर से  दलित बहुल क्षेत्रों में सोनिया को बुलाने की मांग जोर पकड़ रही है।  कांग्रेसियों को उम्मीद है कि सोनिया के दौरे का असर पार्टी पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। पिछले काफी दिनों से सोनिया स्वास्थ्य कारणों से चुनावी रैलियों से दूर थी। सोनिया ने चूंकि दलितों व कबिलायी लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है इसलिए सोनिया का  असर इन लोगों पर अधिक पड़ेगा।


कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि कबिलायी क्षेत्रों में कांग्रेस को समर्थन की उम्मीदें इसलिए भी अधिक है  क्योंकि राज्य सरकार इन परिवारों में भूमि का पट्टा समान रूप से वितरित करने में असफल रही है। गुजरात में 27 विधानसभा हलके अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं। अभी तक इनमें से 16 हलके कांग्रेस के पास हैं। भाजपा के पास 10 हलके हैं। कांग्रेस अपने परम्परागत वोट बैंक को स्थिर रखना चाहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News