CBSE Board 12th Result: फिर मारी लड़कियों ने बाजी, पीछे रह गए लड़के

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 12:21 PM (IST)

पंजाब डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया  है। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों का पास प्रतिशन 90.68 फीसदी तो लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा। इस साल करीब 16.9 लाख बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है, जिसमें 6.80% छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक हासिल किए है। 

अगर देश में राज्यों के हिसाब से सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखें तो देश में त्रिवेंद्रम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बेंगलुरू दूसरे, चेन्नई तीसरे, दिल्ली वेस्ट चौथे, दिल्ली ईस्ट छठे, नोएडा 14वें स्थान पर रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News