सी.सी.आई. ने बढाई रुई की कीमतें, जानें किस राज्य में हुई कितनी वृद्धि

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 05:20 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और कर्नाटक राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) में 91,56,107 लाख गांठ कपास की खरीद की है। इस पर 26,70,107 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं जिससे 18,95,711 किसान लाभान्वित हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: "मेरा समय समाप्त होता है.... धन्यवाद" कहकर किसान ने स्टेज पर तोड़ा दम

वहीं, सोमवार को भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने अपनी कपास (रुई गांठ) की सीजन कीमतें 300 रुपए प्रति कैंडी बढ़ाने का ऐलान किया है। लेकिन सी.सी.आई. ने नार्थ जोन जिसमें पंजाब, हरियाणा व राजस्थान शामिल हैं, की रूई कीमतों में 200 रुपए प्रति कैंडी की वृद्धि की है। सोमवार को देश भर में दैनिक कपास आमद 81,800 लाख गांठ पहुंचने की सूचना है। जिसमें पंजाब में 3000 गांठ आमद, हरियाणा 4000 गांठ, अपर राजस्थान 3000 गांठ, लोअर राजस्थान 2200 गांठ, गुजरात 26,000 गांठ, मध्य प्रदेश 6000 गांठ, महाराष्ट्र 25,000 गांठ, कर्नाटक 4000 गांठ, तेलंगाना 7000 गांठ, आंध्र प्रदेश 2600 गांठ व ओडिशा की 500 गांठ आमद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 7 जोड़ी ट्रेनें शुरू

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal