Big News : पंजाब के हालातों पर केंद्र की नजर, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया मदद का पूरा भरोसा

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 11:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के हालातों पर केंद्र भी नजर रख रहा है। पंजाब में पनपी बाढ़ की स्थिति पर केंद्र सरकार पूरी नजर बनाए हुए है तथा इसी के चलते देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब सी.एम. भगवंत मान से बातचीत की है तथा स्थिति का जायजा लिया गया है। केंद्र ने पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बातचीत की है तथा केंद्र की तरफ से मदद का पूरा भरोसा दिया है। 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई तेज बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तथा कई जिलों में यह स्थिति बेकाबू होती दिख रही है। तेज बारिश से पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेशक इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है, वहीं केंद्र ने भी पंजाब में पनपी बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है और मदद का पूरा भरोसा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News