केंद्र सरकार ने एम.एस.पी. पर इतने फीसदी अधिक की धान खरीद

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 10:19 AM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): देश में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 दौरान धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल केंद शासित राज्यों में 4 मार्च तक 670.44 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 585.42 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की गई थी। इस वर्ष चालू सीजन के दौरान खरीद में 14.52 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस वर्ष हुई कुल धान खरीद में पंजाब ने अकेले ही 202.82 लाख मीट्रिक टन धान एम.एस.पी.पर खरीदा है जो कुल खरीद का 30.25 फीसदी है। पंजाब में नवम्बर माह में धान की सरकारी खरीद एजैंसियों ने पूरी कर ली गई थी।

कृषि मंत्रालय के बयान के अनुसार विभिन्न खरीफ फसलों की खरीद सुचारू रूप से निरन्तर जारी रही लेकिन अब बेतहाशा धान मंडियों में आ रहा है। देश में धान की खरीद से लगभग 97.90 लाख किसानों को 1,26,58.051 लाख रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है। 

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 4 मार्च तक सरकार ने अपनी नोडल एजैंसियों के जरिए 3,10,264.93 मीट्रिक टन  मूंग, उड़द, तुअर व सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की है जिसका तामिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा व राजस्थान में किसानों को ‌1,63,370.83 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal