सुल्तानपुर लोधी के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 135.5 करोड़, बनेगा स्मार्ट सिटी

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 09:17 PM (IST)

जालंधर(जसप्रीत): केंद्र सरकार ने सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आज 135.5 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह जानकारी आज केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। 

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सुल्तानपुर लोधी में एक दौरे के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के शताब्दी समारोह को लेकर सुल्तानपुर लोधी शहर को व्हाइट सिटी का रूप देने की घोषणा की थी। सुखबीर बादल की घोषणा पर कांग्रेस विधायक नवतेज चीमा ने अगले ही दिन तंज कसते हुए कहा था कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने कंपनी से बात की तो वह साढ़े पांच करोड़ रुपए मांगने लगे, जिस कारण रेट नहीं बन सका। मामला मीडिया में छाया रहा। इस पर शिअद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल स्वयं आगे आ गए। 
1999 में श्री आनंदपुर साहिब को बनाया था व्हाइट सिटी
सुखबीर ने ऐलान किया था कि पूरे सुल्तानपुर लोधी को पेंट कर व्हाइट सिटी बनाया जाएगा। इस पर खूब सियासत हुई। मामला मीडिया में उठा तो अब अमल होने लगा है। बादल ने कहा था कि 1999 में शिअद भाजपा सरकार के समय खालसा स्थापना दिवस के शताब्दी समागम मौके श्री आनंदपुर साहिब को पेंट कर व्हाइट सिटी बनाया गया था। अब उसी तर्ज पर पावन धरती सुल्तानपुर लोधी को भी व्हाइट पेंट होगा। 

somnath