RSS के प्रमुख पदों पर हुआ बदलाव, इन लोगों की हुई नियुक्ति

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 10:54 AM (IST)

जालंधर(मृदुल): राम लाल जी संपर्क प्रमुख, अरुण जी व राम दत्त जी सह सर कार्यवाह, सुनील अंबेकर जी प्रचार प्रमुख, रमेश पप्पा सह संपर्क प्रमुख, आलोक जी सह प्रचार प्रमुख, सोनी जी व राम माधव जी कार्यकारिणी में अपने पुर्व प्रांत प्रचारक((जम्मू कश्मीर) रहे और वर्तमान मे जो अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख थे। अब सह सरकार्यवाह के नए दात्यिव पर माननीय अरूण कुमार जी की नई टीम घोषित हुई है जिनमें रामलाल अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, आलोक अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, सुनील आम्बेकर को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बनाया गया। राम माधव को BJP से संघ में वापिस बुलाया गया और संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में जगह दी गई।

कृष्ण गोपाल, मुकुंद और मनमोहन वैद्य का पद बरकरार सुरेश सोनी सर कार्यवाह के पद से हटकर अखिल भारतीय कार्यकारिणी में गए। राम दत्त जी को भी सह सरकार्यवाह बनाया गया। रामलाल जी को संपर्क प्रमुख बनाया गया। साथ ही नरेन्द्र कुमार को पंजाब प्रांत प्रचारक के रूप में किया गया है जबकि प्रमोद कुमार क्षेत्र समाजिक समरसता प्रमुख के रूप में चुने गए हैं।

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में बदलाव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी में बदलाव आया है। निर्वाचन वर्ष में संघ की अखिल भारतीय टोली में कई दायित्वों का परिवर्तन हुआ है और कुछ नए कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है। बेंगलुरु में चल रहे अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी बनाए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार एवं संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र प्रचारक (बिहार-झारखंड) रामदत्त चक्रधर सह सरकार्यवाह बनाए गए। पश्चिम उत्तर-प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बने हैं। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व सुनील अंबेकर के पास आया है। नरेन्द्र ठाकुर और आलोक कुमार सह प्रचार प्रमुख के नाते कार्य करेंगे। नरेन्द्र जी का केन्द्र दिल्ली होगा। वहीं अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरूण जैन जी का केन्द्र पटना होगा।

उत्तर-पूर्व क्षेत्र की टोली में भी थोड़ा बदलाव आया है। रामदत्त जी के सह सरकार्यवाह बनने के बाद क्षेत्र प्रचारक का दायित्व रामनवमी प्रसाद को मिला है। उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रामकुमार जी सह क्षेत्र प्रचारक के तौर पर अब कार्य करेंगे। उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर जी और झारखंड के प्रांत प्रचारक दिलीप जी होंगे। मनमोहन जी को भोपाल केंद्र, अरुण कुमार जी को दिल्ली, रामदत्त चक्रदत्त जी को कोलकोता, मुकुंद जी और डॉ कृष्ण गोपाल जी (सोनी जी, भग्गिया जी कार्यकारिणी सदस्य) को भी सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal