पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : प्रचार के लिए पहुंचे अब इस राज्य के मुख्यमंत्री
punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 02:39 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज ने अपनी ताकत झोंकी हुई है। वहीं अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचने वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पंजाब पहुंच गए हैं। इनके द्वारा लुधियाना व जालंधर में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू की प्रेमिका के साथ आखिरी तस्वीर हो रही खूब वायरल
वीरवार को फिर पंजाब में रहेंगे राहुल व प्रियंका गांधी
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के अलावा कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान खुद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संभाल रहे हैं। इसमें से राहुल 3 बार तो प्रियंका दो बार पंजाब आ चुके हैं जो दोनों वीरवार को फिर पंजाब में रहेंगे और रैलियों को संबोधित करने के अलावा रोड शो में हिस्सा ले सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here