CIA ने कपास उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 358.50 लाख किया

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 04:14 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) ने देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान 356 लाख गांठ कपास उत्पादन में 2.50 लाख गांठ बढ़ाकर अब 358.50 लाख गांठ कपास उत्पादन होने का अनुमान जताया है।

आज सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने बताया कि सी.ए.आई. ने चालू सीजन के दौरान देश की खपत के अनुमान को उसी स्तर पर बनाए रखा है, जैसा कि पिछले महीने यानी 330 लाख गांठ का अनुमान था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों के कारण पिछले सीजन की खपत 250 लाख गांठ रह गई थी। अब 2020-21 सीजन के दौरान खपत 330 गांठ के पूर्व-लॉकडाउन स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

PunjabKesari, cia raises cotton production estimate to 358 50 lakhs

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) के अनुसार 31 दिसम्बर 2020 तक खपत 82.50 गांठ होने का अनुमान है। अध्यक्ष अतुल भाई ने बताया कि सी.ए.आई. ने अपनी 28 सदस्यीय राष्ट्रीय स्तरीय आंकड़ा समिति की  बैठक में यह अनुमान लगाया गया है। इस सीजन के लिए अब अनुमानित फसल 1.50 लाख गांठ से कम है, जो पिछले वर्ष 360 लाख गांठ थी। भारत में कपास आयात 31 दिसम्बर तक लगभग 4.50 लाख कपास गांठें भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि निर्यात 20 लाख गांठ सिप्पमैंट हुईं। इस सीजन आयात 14 लाख गांठ होने की संभावना है।

वहीं, इस सीजन निर्यात अनुमान 6 लाख गांठ घटाकर 54 लाख गांठ कर दिया गया है जो पिछले अनुमान में 60 लाख गांठ निर्यात होने की बात की गई थी। भारत से पिछले वर्ष विभिन्न देशों को लगभग 50 लाख गांठ निर्यात रहा था। सी.ए.आई. राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने बताया कि 31 दिसम्बर तक कताई मिलों के पास रुई गांठ का स्टॉक 65 लाख था। जबकि कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम सी.सी.आई, महाराष्ट्र फेडरेशन, एम.एन.सी., जिनरों और एम.सी.एक्स. के पास लगभग 159.85 लाख गांठ का स्टॉक होने का अनुमान है। सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने बताया कि 30 सितंबर 2021 को इस सीजन के अंत में कैरी फॉरवर्ड स्टॉक 113.50 लाख गांठ कपास रहने का अनुमान है।

PunjabKesari, cia raises cotton production estimate to 358 50 lakhs


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News