CM अमरिंदर ने ड्यूक फैशन को दिया पंजाब स्टेट MSME अवार्ड

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 08:10 PM (IST)

जालंधर: रेडीमेड गारमेंट बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी 'ड्यूक फैशन' ने पंजाब स्टेट MSME अवार्ड जीता है। अच्छी गुणवत्ता के रेडीमेड गारमेंट में श्रेष्ठ रिकॉर्ड बानने वाली लाइफ स्टाइल ब्रांड कंपनी ड्यूक इंडिया फैशन लिमिटेड को अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन करने और अच्छा कारोबार बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह द्धारा कंपनी के चैयरमेन कोमल कुमार जैन और उनकी धर्मपत्नी कंचन जैन को इन्वेस्टर समिट 2019 के दौरान एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। पंजाब इन्वेस्टर समिट 2019 का उद्देश्य पंजाब में कारोबार को बढ़ावा देने और मोहाली में औद्योगिक निवेश के लिए बढ़ी- बढ़ी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए किया गया था। इसका उद्देश्य पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी कंपनियों को न्योता दिया था। 

पंजाब सरकार ने इस समिट में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए। ड्यूक के चैयरमेन कोमल जैन ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करते हुए वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के लोगों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा पंजाब की जनता इस पुरस्कार की हकदार है। जैन ने कहा ड्यूक फैशन के इतिहास में ये एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार कंपनी के समर्पित और निष्ठावान कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण भारत में सबसे विश्वसनीय कंपनियों में ड्यूक को भी पूरी मान्यता दी जाती है। 

अच्छी क्वालिटी के रेडीमेड गारमेंट बनाने बनाने और नए- नए डिजाइनों से लोगों को आकर्षित करने के लिए ड्यूक पहले ही भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। इसके अलावा शानदार रेडीमेड गारमेंट के निमार्ण में कंपनी तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। जैन ने आगे कहा कि उनकी कंपनी अपनी औद्योगिक वस्तुओं को बढ़ावा दे रही है बल्कि नयी-नयी खोज प​द्धतियों के जरिए अपनी प्रतिभा को निखार रही है। हमारे उत्पाद लागत प्रतियोगी और आम लोगों की खरीद के दायरे में है। ड्यूक का उद्देश्य अपने ग्राहकों को अंतराष्ट्रीय स्तर के गारमेंट उपलब्ध कराना है। जैन ने पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह के साथ अपनी व्यापारिक रणनीति, विजन और नयी-नयी खोज पद्धतियों पर भी विचार विमर्श किया।    

shukdev