जालंधर में चल गया CM मान का जादू, Live होकर AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 01:57 PM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर और पंजाब की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। 

 

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम तो सिर्फ काम की राजनीति करते है। आज जालंधर की 9 सीटों में से 7 जीत गए है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी फिर से लोकसभा में एंट्री हो रही है। पंजाब की जनता ने परिवारवाद को हरा दिया है। भगवंत मान की पीठ थपथपाते केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में शानदार काम किया है।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस जीत ने मेरा हौंसला बढ़ा दिया है। जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है, उम्मीद हैं भटके हुए लोग अपना एजेंडा बदलेंगे। 

Content Writer

Vatika