इस दिन होगा कांग्रेस के CM चेहरे का ऐलान, खुद चरणजीत चन्नी ने दिए संकेत

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 02:51 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सी.एम. फेस को लेकर सस्पैंस अभी भी बरकरार है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जल्द ही कांग्रेस के सी.एम. चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि सी.एम. चेहरे को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ है वो जल्द ही खत्म हो जाएगा। चन्नी ने संकेत देते बताया कि 6 फरवरी को कांग्रेस का सी.एम. चेहरा घोषित कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : डेरा ब्यास ने सत्संग को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन, पढ़ें

बता दें कि कांग्रेस ने पहले कहा था कि कल शाम सी.एम. चेहरे का ऐलान हो जाएगा लेकिन शाम ढलते-ढलते कांग्रेस ने थीम सोंग जारी कर दिया। कल पूरी उम्मीद जताई जा रही थी कि सी.एम. चेहरे का ऐलान हो ही जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दूसरी ओर नवजोत सिद्धू भी अपने सभी प्रचार कार्यक्रम छोड़ कर श्री माता वैष्णो देवी के दर पर माथा टेकने रवाना हो गए थे। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार 6 फरवरी को सस्पेंस खत्म हो जाएगा या फिर लोगों को कांग्रेस के सी.एम. चेहरे को लेकर और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, 6 फरवरी को राहुल गांधी का पंजाब में वर्चुअल समागम होने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस का सी.एम. फेस घोषित कर देंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News