16 सितम्बर को होगा CTET

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 09:58 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): लंबे समय से सैंट्रल टीचर एलीजिबिलिटी टैस्ट (सी.टी.ई.टी.) कंडक्ट होने का इंतजार कर रहे देश भर के अध्यापकों के लिए यह खबर राहत से भरी है, क्योंकि सी.बी.एस.ई. द्वारा उक्त टैस्ट का आयोजन 16 सितम्बर को किया जा सकता है। 


सी.टी.ई.टी. के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी, जो 21 जुलाई तक चलेगी। टैस्ट के लिए हर तरह की आधिकारिक सूचना वैबसाइट पर 12 जून से उपलब्ध होगी। हालांकि इस संबंधी कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है, लेकिन सी.बी.एस.ई. से जुड़े सूत्रों ने उक्त संबंधी जानकारी दी है।  जानकारी के मुताबिक सी.बी.एस.ई. से एफीलिएटिड स्कूलों के अलावा अन्य स्कूलों में पढ़ाने के लिए भी अध्यापकों हेतु राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत यह एग्जाम पास करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि पंजाब में एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा भी पंजाब स्टेट टीचर्स एलीजिबिलिटी टैस्ट आयोजित किया जाता है, जो सी.टी.ई.टी. की तरह ही मान्य है। 


बता दें कि सी.बी.एस.ई. की ओर से सी.टी.ई.टी. का यह 11वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जबकि करीब डेढ़ साल पहले 2016 में सी.टी.ई.टी. अंतिम बार करवाया गया था। सी.टी.ई.टी. में 2 पेपर कंडक्ट होते हैं, जिसमें पहली से 5वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को पेपर-1 और छठी से 8वीं तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को पेपर-2 क्लीयर करना होता है। 

Punjab Kesari