Cyclone Mocha: मौसम विभाग का बड़ा Alert, पंजाब में भी दिखेगा असर

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 07:28 AM (IST)

पंजाब डेस्क: साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यही कम दबाव इन दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण बना हुआ है। 

मई के महीने में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बड़ी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के एक 2 नहीं बल्कि 50 से ज्यादा शहरों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। यानी तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।  मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ की वजह से पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एन.सी.आर. और राजस्थान के कई जिलों में तेज व ठंडी हवाएं चलेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News