अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली CM केजरीवाल ने किया Tweet, कही ये बात

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 04:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल के ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध है। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं। सी.एम. भगवंत मान साहिब ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाये रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत बहुत शुक्रिया।''

अरविन्द केजरीवाल ने 'वारिस पंजाब दे' जथेबन्दी के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते कहा है कि 'आप' सरकार पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार इसके लिए कोई भी सख्त फैसला लेने के लिए तैयार है। केजरीवाल ने टवीट के माध्यम से कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई है। 

केजरीवाल ने पंजाब पुलिस की भी सराहना करते कहा है कि पंजाब पुलिस के जवान बहुत दलेर हैं और बहादुर हैं। पुलिस ने बिना खून-खराबा और गोलीबारी के इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं केजरीवाल ने इस पूरे आप्रेशन दौरान शांति बनाए रखने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash