सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में बोले डी.जी.पी., किए ये नए खुलासे

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 09:37 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब के डी.जी.पी. की तरफ से प्रैस कांफ्रैंस की गई, जिस दौरान डी.जी.पी. ने कहा है कि आज हुई बड़ी घटना के मामले में अधिकारियों को गहराई से जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सी.एम. मान के आदेश पर एक एस.आई.टी. बनाने के निर्देश दे भी जारी कर दिए गए हैं। घटना की जांच चल रही है, जल्द इस केस को साल्व कर लिया जाएगा। 

डी.जी.पी. ने कहा है कि घटना स्थल से प्राप्त अलग-अलग बोर से पता चला है कि तीन अलग अलग हथियारों से फायरिंग की गई है। एस.एस.पी. मानसा व एस.एस.पी. भटिंडा जांच कर रहे हैं। आप्रेशन पूरे इलाके मं चल रहा है। पंजाब पुलिस की तरफ से जितनी फोर्स मौके पर चाहिए, भेजी जा चुकी है। हमारी कोशिश है कि इस केस को जल्द से जल्द साल्व किया जाएगा। 

वहीं दूसरी तरफ डी.जी.पी. ने सिद्धू मूसेवाला की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडो थे, जिनमें से 2 कमांडो विड्रा किए गए थे. लेकिन दो कमांडो उनके पास मौजूद हैं, लेकिन आज सिद्धू मूसेवाला घर से घर से निकलते वक्त इन कमांडों को साथ लेकर नहीं गए और न ही बुलेट प्रूफ गाडी़ लेकर गए, जिस कारण हमलावरों को घटना को अंजाम देने में आसानी हुई। 
 

Content Writer

Subhash Kapoor