Live: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में हुआ विस्तार, 15 मंत्रियों ने ली शपथ

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में आज विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान पूरी कैबिनेट का चेहरा ही बदल दिया गया है। आज चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में 15 मंत्रियों की तरफ से शपथ ग्रहण की गई। हालांकि इस समारोह से पहले कुलजीत नागरा को मंत्रियों की सूची से बाहर करने का मामला भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा था। उनकी जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप नाभा को जगह दी गई है। चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में कई नए चेहरों की एंट्री हुई। इतना ही नहीं कैप्टेन के समय के कई पुराने नेता भी अपना पद बचाने में सफल हुए है। आज रविवार को पूरे मंत्रिमंडल की तस्वीर सामने आ गई है। 

चन्नी की कैबिनेट की पूरी लिस्ट
ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारियां, राणा गुरजीत सिंह, अरुणा चौधरी, रजिया सुलतान, भारत भूषण आशु, विजय इन्दर सिंगला,  रणदीप सिंह नाभा,  राज कुमार वेरका,  संगत सिंह गिलजियां,  परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरकीरत सिंह कोटली

जानिए पूरी लिस्ट 
- ब्रह्म मोहिंद्रा: लगातार 6 बार जीता चुनाव। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में भी रह चुके है कैबिनेट मंत्री। ब्रह्म मोहिंद्रा हाईकमान के साथ बेहद नजदीक है। 
- मनप्रीत सिंह बादल: कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में भी रह चुके है कैबिनेट मंत्री। पंजाब में वित्त मंत्री के रूप में भी शामिल थे।
- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा: अब तक 4 बार विधायक रह चुके है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता। कैप्टेन के साथ भी रहे है बाजवा, लेकिन बाद में उनके खिलाफ खोला था मोर्चा। 
- अरुणा चौधरी: गुरदासपुर की दीनानगर से चुनाव जीता। पंजाब कांग्रेस में बेहद दमदार महिला चेहरा बनकर उभरी है। कई बार कैप्टन ने खिलाफ बोल कर उनकी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। 
- सुखविंदर सिंह सरकारियां: कैप्टेन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेताओं में सुखविंदर सिंह सरकारियां भी शामिल।
- राणा गुरजीत सिंह: माईनिंग केस में फंसे तो कैप्टन ने लिया था इस्तीफ़ा, लेकिन एक बार फिर पंजाब कैबिनेट में हुए शामिल।
- रजिया सुल्ताना: पिछले चार सालों में तीन चुनाव जीते। मलेरकोटला से विधायक है। सिद्धू के एडवाइजर मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी। पहले भी रह चुकी है कैबिनेट मंत्री। 
- विजय इन्दर सिंह सिंगला: कैप्टन के करीबियों में से एक है। कांग्रेस पार्टी के सशक्त हिन्दू चेहरा। हाईकमान से नजदीकियों के कारण चन्नी के मंत्रिमंडल में हुए शामिल। पंजाब में बतौर शिक्षा मंत्री के रूप मेंनिभाई जिम्मेदारी।
- भारत भूषण आशु: पंजाब में कांग्रेस का हिंदू चेहरा। दो बार रह चुके है विधायक। राहुल गांधी और सुनील जाखड़ के बेहद करीबी।
- रणदीप नाभा: पहली बार मिल रहा है मंत्री पद, अमलोह से विधायक। कैप्टेन के खिलाफ जमकर करते थे बयानबाजी। कुलजीत नागरा की जगह अंतिम क्षणों में रणदीप नाभा ने मारी बाजी।
- राज कुमार वेरका: कैप्टन के बेहद करीबी लेकिन बाद में नाराज़ हुए। कांग्रेस के दलित चेहरों में से एक। डिप्टी सीएम पद के भी रहे दावेदार।
- परगट सिंह: पूर्व ओलंपियन परगट सिंह धीरे-धीरे अमरिंदर सिंह के खिलाफ अपना मोर्चा मजबूत करते रहे। दोआबा क्षेत्र का एक बेदाग़ चेहरा। सिद्धू और हाईकमान में बेहद करीब।
- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग: गिदड़बाहा से रह चुके है विधायक। पंजाब कांग्रेस का युवा चेहरा।
- गुरकीरत सिंह कोटली: बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत बिट्टू के चचेरे भाई। पायल से लड़ चुके है चुनाव लेकिन अब खन्ना का है कांग्रेस चेहरा। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News