एयर इंडिया विमान का टायर फटा, लुधियाना आ रही थी फ्लाइट

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 09:16 PM (IST)

लुधियाना(संदीप): दिल्ली से लुधियाना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर दिल्ली एयरपोर्ट पर फ टने के पश्चात निकलकर दूसरी ओर चला गया और घड़-घड़-घड़ की आवाज के साथ एक तरफ  को झुके हुए एयर इंडिया विमान में बैठे सभी यात्री घबरा गए। कुछ ऐसा ही दृश्य रहा विमान में बैठे यात्रियों का।

एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार विमान का टायर निकलने से रद्द हुई फ्लाइट के सहमे प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों में से कुछ एक यात्रियों ने बताया कि पिछले टायरों में से एक के निकलते ही विमान एक तरफ को झुक कर चलता रहा। इससे पूरे एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई और सिक्योरिटी के लिहाज से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में स्थानांतरित करने की बात तो की गई परंतु कुछ समय में दूसरे विमान में भी तकनीकी फाल्ट होने का समाचार मिलते ही फ्लाइट रद्द होने की घोषणा की गई। 

विमान में सवार थे 52 यात्री
फिलहाल दिल्ली से हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सका। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि एयर इंडिया की 70 सीटर फ्लाइट लगभग 2:40 पर उड़ान भर 3.55 बजे लुधियाना पहुंचती है और यहां से दिल्ली के लिए 4.20 बजे उड़ान भरती है। इस हवाई जहाज में लुधियाना के लिए आज करीब 55 यात्रियों ने सफर करना था। जबकि लुधियाना से दिल्ली के लिए 52 यात्रियों ने यात्रा करनी थी। 

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद यात्री विमान में सवार थे और जहाज टेक ऑफ के लिए तैयार था। जहाज रनवे पर ही था कि अचानक टायर फट और बाहर निकलते हुए दूसरी तरफ जा गिरा। विमान में बैठे प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार उन्होंने खिड़की में बैठे विमान के टायर को दूसरी तरफ जाते हुए देखा। इस पर जहाज को साइड में लगा दिया गया और यात्रियों को उतार दिया गया। इसके बाद दूसरा विमान मंगवाया गया, वह भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान नहीं भर पाया। 

तकनीकी कारणों से फ्लाइट हुई रद्द
नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने कहा कि लगेज के लिए भी तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। फिर यात्रियों को यह ऑप्शन दिया गया कि शुक्रवार को उनको विमान सेवा से चंडीगढ़ लाया जा सकता है। पूरे प्रक्रम में हाई एलर्ट सिक्योरिटी के चलते 3 से 4 घंटे तक यात्रियों को लगेज वापिस न मिलने से कई यात्री शुक्रवार 14 सितंबर की लगेज रसीद लेकर अपना लगेज भी एयरर्पोट पर छोड़कर चले गए। उधर, विमान के टायर में खराबी आते ही उसे स्टॉफ ने ढकने का प्रयास किया, ताकि कोई फोटो न ले सके। टायर फ टने से यात्रियों में अफरा-तफरी व्याप्त रही। उधर साहनेवाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए.एन. शर्मा का कहना है कि तकनीकी कारणों से आज फ्लाइट रद्द हुई है।

Vaneet