अमृतसर धमाकों से जुड़ी बड़ी खबर, पंजाब पुलिस ने हल किया केस, होंगे बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 10:04 AM (IST)

पंजाब डेस्कः गुरु नगरी अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, श्री दरबार साहिब में हुए 3 धमाकों को पुलिस ने सुलझा लिया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा" अमृतसर में कम तीव्रता वाले धमाकों का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

 पता चला है कि विस्फोटक सामग्री देने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 11 बजे डी.जी.पी. गौरव यादव इस संबंध में प्रेंस कांफ्रेंस करेंगे।

देर रात हुआ था तीसरा धमाका
बता दें कि बुधवार देर रात एक बार फिर जोरदार बम धमाका हुआ। धमाके का यह स्थान पहले स्थान से 1.45 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धमाका बुधवार रात श्री गुरु रामदास सराय के पास करीब 12:15 से 12:30 के बीच हुआ। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौका ए वारदात पर पहुंच गए।  घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।

Content Writer

Vatika