जिंदा है गोल्डी बराड़! अमेरिकी पुलिस ने दी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 12:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क: गत दिन गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर काफी चर्चा में थी, परन्तु इस खबर की पुष्टी पूरी तरह से नहीं हुई थी। अमेरिकी चैनल द्वारा गोल्डी की मौत की खबर चलाई गई थी।
सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मैंमबर गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर झूठी थी। बता दें कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने जानकारी दी थी कि 2 व्यक्तियों को गोली लगी थी जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था। फ्रेसनो पुलिस ने इस खबर का विरोध कर दिया तथा लेफ्टिनेंट विलियम जे.डूले ने जानकारी दी कि मृत व्यक्ति गोल्डी बराड़ नहीं है। उस व्यक्ति का नाम जेवियर गैल्डनी है तथा वह अफ्रीका का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि FBI ने इस फायरिंग में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से एक व्यक्ति हुस्नदीप सिंह तथा दूसरा व्यक्ति पवित्र सिंह है।
जानकारी के अनुसार फेयरमोंट होटल के बाहर जो फायरिंग हुई थी वह अफ्रीकी लोगों द्वारा अपने ही लोगों पर चलाई गई थीं। जब वह वहां से भाग गए थे तब वहां से एक पंजाबी मूल का व्यक्ति निकला था। उसके द्वारा उस अफ्रीकी व्यक्ति को गोल्डी बराड़ समझ लिया जिसके बाद यह अफवाह फैल गई थी।