सरकार ने 26432.53 करोड़ रुपए की एम.एस.पी. पर कपास खरीदी

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 05:05 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और कर्नाटक राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) में 90,39,092 लाख गांठ कपास की खरीद की है। इस पर 26,43,254 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और 18,67,429 किसान लाभान्वित हुए हैं। 

वहीं, शुक्रवार को भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने अपनी कपास सीजन साल 2018-19 की रुई कीमतें 200 रुपए प्रति कैंडी, 2019-20 की रुई 200 रुपए प्रति कैंडी और चालू खरीफ सीजन की रुई कीमतें 500 रुपए प्रति कैंडी बढ़ा दी है। शुक्रवार को देश भर में दैनिक कपास आमद 1,32,500 लाख गांठ पहुंचने की सूचना है जिसमें पंजाब में 2100 गांठ आमद, हरियाणा 4000 गांठ, अपर राजस्थान 2500 गांठ, लोअर राजस्थान 4000 गांठ, गुजरात 44,000 गांठ, मध्य प्रदेश 8000 गांठ, महाराष्ट्र 44,000 गांठ, कर्नाटक 4000 गांठ, तेलंगाना 18000 गांठ, आंध्र प्रदेश 5000 गांठ व ओडिशा की 7200 गांठ आमद शामिल हैं, जबकि कल  देश में कपास आमद 1,20,900 लाख गांठ आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News