सरकार ने अब तक की 24866.50 करोड़ रुपए के कपास की खरीद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 10:51 AM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): आज सरकारी सूत्रों ने बताया कि कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने 18 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24866.50 करोड़ रूपए खर्च करके 85,08,945 लाख गांठ कपास की खरीद की है। इससे 17,43,689 किसान लाभान्वित हुए हैं। वहीं, बाजार जानकारों ने बताया कि मंगलवार को देश में दैनिक कपास आमद में कमी आई है। 

सूत्रों के अनुसार आज देश में 1,55,000 गांठ कपास की आवक मंडियों में पहुंचने की सूचना है जिसमें सबसे अधिक आमद गुजरात में 45,000 गांठ कपास पहुंचीं हैं। जबकि पंजाब में आमद 3000 गांठ, हरियाणा 4000 गांठ, अपर राजस्थान 5000 गांठ, लोअर राजस्थान 5000 गांठ, महाराष्ट्र 35,000 गांठ, मध्य प्रदेश 13,000 गांठ, कर्नाटक 5000 गांठ, तेलंगाना 30,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 6000 गांठ और ओडिशा में 2600 गांठ कपास आमद पहुंचने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार चालू खरीफ सीजन दौरान देश में कपास उत्पादन 3.58 से 3.60 करोड़ गांठ होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, रुई बाजार के तेजड़ियों का मानना है कि उत्पादन 3.25 करोड़ गांठ ही रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News