दूसरे बच्चे के पिता बने हरभजन सिंह, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 02:00 PM (IST)

जालंधर: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज हरभजन सिंह के घर में एक बेटे ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर शेयर की है। हरभजन सिंह ने एक पोस्ट कर लिखा है कि-'ब्लेस्ड विद बेबी बॉय', शुक्र आ तेरा मालका'। हरभजन सिंह ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की वैसे ही लोगों की इसपर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। लोगों की तरफ से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही है।
जानकारी के लिए आपको टा दें कि बीते महीने ही उनकी पत्नी गीता बसरा की गोद भराई की तस्वीरें बेहद वॉयरल हुई थी। उनका बेबी शावर काफी अलग अंदाज में मनाया गया था। पंजाबी ढोल-नागड़ों के बिना गीता की गोद भराई वर्चुअली की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले हरभजन सिंह की एक बेटी हिनाया है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here