कृष्णा सोबती को ज्ञानपीठ पुरस्कार

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 09:47 AM (IST)

नई दिल्ली  (प.स.): साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए हिन्दी की लब्धप्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती को प्रदान किया जाएगा। ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई ने आज बताया कि वर्ष 2017 के लिए दिया जाने वाला 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर कृष्णा सोबती को साहित्य के क्षेत्र में  उनके  उत्कृष्ट  कार्य  के  लिए प्रदान किया जाएगा। 

पुरस्कार स्वरूप मिले 11 लाख रुपए

पुरस्कार स्वरूप कृष्णा सोबती को 11 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कृष्णा सोबती को उनके उपन्यास ‘जिंदगीनामा’ के लिए वर्ष 1980 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

Sonia Goswami