बड़ा फैसला, पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे की फांसी को उम्रकैद में बदला

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 09:08 PM (IST)

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दी। इसके लिए जरूरी कार्रवाई के लिए एक औपचारिक नोटिस जारी किया जाना है। बेअंत सिंह को पंजाब से आतंकवाद खत्म करने का क्रैडिट दिया जाता है। उनकी हत्या 31 अगस्त, 1995 को की गई थी।  

मानवीय सद्भाव के तहत छोड़े गए हैं कैदी
शनिवार को गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 9 सिख कैदियों को पंजाब में आतंकवाद के दौर से जुड़े अपराधों के चलते देश की अलग-अलग जेलों में रखा गया है। उन्हें गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर एक मानवीय सद्भाव दिखाते हुए छोड़े जाने का फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इसके अलावा एक अन्य कैदी की मौत की सजा को भी घटाकर उम्रकैद में बदला गया है, हालांकि रविवार को ही साफ हुआ कि जिस कैदी की सजा को घटाया गया है वह राजोआना है। बता दें कि राजोआना की फांसी की सजा के लिए 31 मार्च, 2012 की तारीख तय की गई थी।

Vatika