अगर आप भी माता वैष्णो देवी दरबार जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 07:18 PM (IST)

कटरा (अमित शर्मा) : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कटरा से वैष्णो देवी तक हैलीकाप्टर के जरिए यात्रा करने वाले लोगों को अब अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

जानकारी अनुसार कटरा से वैष्णो देवी तक हैलीकाप्टर के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में बढ़ौतरी कर दी गई है। दरअसल इससे पहले यात्री को कटरा से वैष्णो देवी तक यात्री 2100 रुपए एक तरफ के अदा करने पड़ते थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 2210 रुपए कर दिया गया है। इस तरह से कटरा से माता वैष्णो देवी की हैलीकाप्टर यात्रा को महंगा किए जाने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। पता चला है कि किराए की ये नई दरें 16 अक्तूबर से लागू हो जाएंगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं को 2100 रुपए की जगह 2210 रुपए अदा करने होंगे। 

जिक्रयोग्य है कि वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को लंबी यात्रा के लिए काफी लंबा समय लगता है। अतः ज्यादातर लोग समय बचाने के हैलीकाप्टर से जाने का विकल्प चुनते हैं।  हर साल लाखों यात्री यहां माता के दर्शन करने आते हैं। वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा को कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है। वैष्णो देवी दरबार जम्मू-कश्मीर स्थित त्रिकूट पर्वत पर एक गुफा में है, जहां तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है। ये यात्रा भले ही कठिन है, लेकिन यहां का दृश्य बेहद अलौकिक है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News