यात्रियों से दुव्र्यवहार के कारण विवादों में रही इंडिगो एयरलाइंस

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 11:48 AM (IST)

जालंधर  (अनिल सलवान): इंडिगो एयरलाइंस की बाजार में हिस्सेदारी पिछले साल अच्छी नहीं रही। हमारे पास ऐसे 9 मामले हैं जब इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों से दुव्र्यवहार के कारण विवादों में रही।

 

पिछले साल 4 नवम्बर को बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने दावा किया था कि इंडिगो के ग्राऊंड स्टाफ ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। इससे पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें एक हवाई यात्री के साथ 2 इंडिगो कर्मचारी मारपीट करते दिखे। 15 अक्तूबर को इन कर्मचारियों ने हवाई यात्री को एयरबस में जाने से रोका था। 

 

11 नवम्बर को बेंगलूर से जुड़ी इंडिगो उड़ान के कैबिन में एक यात्री का एक लैपटॉप जल गया। कुछ दिन बाद एक व्हीलचेयर से गिरने के कारण एक महिला यात्री घायल हो गई। इसके अगले दिन विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान विमान से एक सूअर के टकराने पर जहाज का पिछला पहिया टूट गया। गनीमत यह रही कि सफर कर रहे सभी 154 यात्री बच गए। 

 

नवम्बर में ही गुवाहाटी हवाई अड्डे पर एक महिला वकील के साथ 2 इंडिगो कर्मचारियों ने दुव्र्यवहार किया। इस घटना के 2 दिन बाद एक हवाई यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि एयरलाइन के क्रू मैंबर ने खाद्य पदार्थों के भुगतान के लिए भारतीय मुद्रा को स्वीकार करने से मना कर दिया। 26 नवम्बर को विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्विटर पर इंडिगो कर्मियों द्वारा उनके साथ असभ्य व्यवहार करने की शिकायत की।

Punjab Kesari