Big Breaking: अभी नहीं चलेगा Internet, इतने समय तक बढ़ाई गई पाबंदी

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 11:25 AM (IST)

पंजाब डैस्क: पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल के चलते कल पंजाब भर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। साथ ही बताया गया था कि इंटरनेट सेवाओं के साथ-साथ एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं भी पूरे पंजाब में बंद रहेंगी। होम सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया था कि 19 मार्च 2023 की दोपहर 12 बजे तक इन सेवाओं को बंद रखा जाएगा लेकिन अब फिर से जानकारी मिली है कि इस इंटरनेट की पाबंदी को 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी इंटरनेट सेवाएं चालू नहीं की जाएंगी। अगले 24 घंटों तक इंटरनेट सहित एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं बंद रहेंगी। 

ताजा मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भर में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर यानि 20 मार्च 2023 की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। इतना ही एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं भी कल दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं। अब अगले आदेशों में इस पाबंदी को फिर बढ़ा दिया जाएगा या इंटरनेट सेवाओं और एस.एम.एस. सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा इसकी जानकारी हम आप तक समय-समय पर पहुंचाते रहेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal