सिख समाज के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने दी ये राहत

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 12:33 PM (IST)

जालंधरः सिख समाज के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सिखों को बड़ी राहत देते हुए घरेलू उड़ानों में लगी कृपाण पर  पाबंदी हटा दी है। अब सिख सफर में 9 इंच तक की कृपाण पहन सकेंगे और इसका ब्लैड 6 इंच से बड़ा नहीं होना चाहिए। 

 

वहीं भाजपा नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने भी इस राहत पर ट्वीट किया है। सिरसा ने ट्वीट कर कहा,''सिख कर्मियों को ड्यूटी दौरान हवाई सफर में कृपाण ले जाने की पाबंदी हटा दी है। सिख कर्मी और यात्री कृपाण को भारतीय हवाई अड्डे पर ले जा सकते हैं।'' इसके साथ ही सिरसा ने पी.एम. नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

PunjabKesari


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News